Mon. Oct 13th, 2025
apnibaat .org
पटना : अखिल भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा और कांग्रेसी अराजकता के खिलाफ लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का बिल्कुल फुका था.जेपी के संपूर्ण क्रांति का सपना अभी भी अधूरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अधूरे सपने को पूरा करने के अथक प्रयास में है। उन्होंने कहा कि मोदी के शासनकाल में भ्रष्ट राजनेता ही नहीं बल्कि दर्जनों आईएएस/ आईपीएस और बड़े पदों पर बैठे भ्रष्ट सरकारी अधिकारी या तो जेल के शिकंजों के पीछे हैं या जमानत पर है। श्री सोनी ने कहा कि लोकतंत्र में लोक शक्ति को जगाने की आवश्यकता है। जेपी सेनानियों का सम्मान उनके संवैधानिक अधिकार नहीं अपितु सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।
 राजस्थान से आए पूर्व सांसद श्री सोनी राजधानी पटना में जेपी जयंती के अवसर पर जगजीवन राम शोध एवं अध्ययन संस्थान में जेपी सेनानियों के समारोह को संबोधित करने  के क्रम में उपर्युक्त विचार व्यक्त किया। इसका आयोजन जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन बिहार ने किया। संगठन के बिहार प्रभारी अशोक सिंघई ने जेपी सेनानियों का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग दें समारोह की अध्यक्षता संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने की।
मध्य प्रदेश से आए संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने संगठन के संपन्न सफल संचालन और विकास के लिए आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
 इस समारोह में संगठन के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र मिश्र, संगठन के प्रदेश सचिव मुख्यालय विजय कुमार सिंह उपाख्य श्यामनाथ सिंह के अतिरिक्त संगठन के सक्रिय सदस्य महेंद्र प्रसाद गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जेपी के निकट सहयोगी लक्षण देव सिंह ने विचार व्यक्त किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply