Fri. Sep 19th, 2025
लौकरिया पोखरा किनारे गन्ना खेत से शव बरामद
पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अन्तर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के लौकरिया में तालाब के किनारे एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। उपर्युक्त शव छोटन तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र सौरभ तिवारी की बताई गई है। सौरभ दो भाइयो में सबसे बड़ा बताया गया है। प्रश्न यह उठता है कि सौरभ लौकरिया कैसे अथवा उसका शव लौकरिया गाँव के पूरब पोखरा के किनारे कैसे पहुँचा? लौकरिया में अज्ञात शव को देखकर लोगों ने उसकी पहचान नरकटियागंज नगर परिषद वार्ड संख्या 20 निवासी सौरभ तिवारी के रुप में किया। मृत युवक छोटन तिवारी के पुत्र सौरव कुमार(30 वर्ष) के कुछ दिनों से अपनी बहन-बहनोई अशोक पाण्डेय के घर लौकरिया बिरती टोला में रहने की बात बताई गई है। यह भी बताया जा रहा है कि उसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई है। शिकारपुर थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव के पूरब पोखरा के किनारे गन्ना के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की गला रेतकर और चाकू गोदकर निर्मम हत्या की गई है। लौकरिया नरकटियागंज से लगभग 6 किलोमीटर पश्चिम बताया गया है। बताया गया है कि उसे विगत रात्री उसे फोन कर कुछ लोगों ने बुलाया और उसकी हत्या कर दी। प्रातः काल कुछ लोग लौकरिया गांव के दक्षिण निकले तो उसका खून से लथपथ शव खेत के मेड़ पर देखा। सुचना पर शिकारपुर थानाध्यक्ष, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। शिकारपुर थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक का गला रेत कर हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान देखे गए हैं। जिस प्रकार से नृशंस हत्या की गई है। वैसी हत्या प्रेम प्रसंग अथवा अवैध सम्बंध मामलों के देखी जाती है। सूत्र बताते हैं कि सौरभ ने विजातीय विवाह दो वर्ष पूर्व किया किया। उन्होंने कहा कि अन्त्य परीक्षण उपरांत प्रतिवेदन से स्थिति स्पष्ट होगी। सौरभ हत्या काण्ड में शिकारपुर थाना की पुलिस अनुसन्धान कर रही है। पोस्टमॉर्टम उपरांत सौरभ का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply