Sun. Aug 2nd, 2026

प्रकृति पूजा करमा के दृष्टिगत झूमा झारखंड

apnibaat.org

रांची: झारखंड राज्य के सभी जिला में प्रकृति पूजा को करमा पूजा के रूप में मनाया जा रहा है। सभी पेड़ – पौधों की पूजा – अर्चना के साथ ढोल, मांदर, नगाड़े के साथ झारखंडी महिला और पुरुष पारम्परिक बस्त्र में नृत्य और संगीत में आत्म विभोर हो उठे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सभी आदिवासी, जनजाति युवा झुम उठे, इसके साथ ही गाँव-गाँव, शहर, कस्बे में सारे लोग झुम उठे। ऐसा प्रतीत होता है मानो सारा झारखंड झुम उठा है। झारखंड के लोगों की मान्यता है कि पेड पौधे और प्राकृतिक ही मेरे देवता और पहचान है। इसकी रक्षा और संरक्षण इनका दायित्व है।

 

संकलन सहयोगी अनमोल कुमार

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply