Tue. Mar 10th, 2026

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

apnibaat .org/अनमोल कुमार

गयाजी :  मोक्षधाम श्रीबिष्णुपद में दर्शन और पूजनोपरांत बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने 7 से 21 सितंबर को लगने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे। बिहार के जल संसाधन मंत्री, विजय कुमार चौधरी भी उनके साथ रहे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ने देवघाट पर ऑटो रिक्शा से उन्होंने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। सनद रहे कि पितृपक्ष मेला में विश्व भर से लोग यहाँ लोग पितरों के मोक्ष के लिए पिण्डदान करने आते है। पितृपक्ष मेला में श्रीबिष्णुपद, ब्रह्मयोनि, सीताकुंड, रामशीला, प्रेतशीला, त्रिपिण्डी जगहों पर पिण्डदान और फल्गु नदी में तर्पण करने आते है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया समहरणालय कक्ष में जिला पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तीर्थं यात्रियों के सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश भी दिया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed