Fri. Sep 12th, 2025

साईकिल रेस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत किये गए
apnibaat.org
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती अमेठी जनपद में बड़े उत्साह और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजीव गांधी संदेश साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपर्युक्त प्रतियोगिता जिला मुख्यालय गौरीगंज के सैंठा से गौरीगंज सब्जी मंडी आयोजित की गई। साइकिल रेस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राजीव गांधी के आदर्शों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में मुलायम सिंह यादव (मुंशीगंज) ने प्रथम स्थान, विक्की यादव (तिलोई) ने द्वितीय स्थान तथा प्रदीप यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट साइकिलिंग प्रतिभा का परिचय दिया। उपर्युक्त प्रतियोगिता में कुल 25 प्रतिभागी शामिल हुए। उपर्युक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक अनील सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विजेता को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। श्री सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं की शक्ति और तकनीकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर भारत के भविष्य की नींव रखा था। वैसे महामानव की जयंती पर साइकिल रेस प्रतियोगिता उनके संदेश को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी और अमेठी की धरती हमेशा उनके योगदान के लिए गौरवान्वित रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनता और छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। अमेठी कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष अनुराग सिंह ने सद्भावना सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्य जिला पुस्तकालय गौरीगंज में आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पुरस्कार वितरण किया। अनुराग सिंह आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य स्वामी शरण सिंह, केडी द्विवेदी, मुनीर खां, को सम्मानित व 51 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply