Fri. Sep 12th, 2025

पाखी हेगड़े की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

पटना:  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पाखी हेगड़े की भेंट, से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। पाखी ने सम्राट को पसंदीदा नेता बताया है, इस बात की जानकारी पीएम मोदी को दे चुकी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री पाखी हेगड़े, जहाँ करोड़ों दिलों पर राज करते हुए, समाज सेवा में सक्रिय रहती हैं। विभिन्न पार्टी व दल के लिए चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़ कर शामिल होती हैं। ऐसे में पाखी हेगड़े ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी से मंगलवार को औपचारिक भेंट किया। जिससे बिहार की राजनीति में  उनके एंट्री की अटकलें तेज हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव के  दौरान दृष्टिगत बिहार की राजनीति सरगर्मी परवान पर है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियांवोटर को लुभाने के लिए  वालों की बरसात करने में लगी हुई है। भले मानसून की बारिश नहीं हो रही है किंतु वादों की बरसात खूब हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव पर सबकी निगाहें है। भोजपुरी की अधिकांश सेलेब्स भाजपा में हैं। यथा दिग्गज अभिनेता रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, बिहार में भाजपा के लिए खूब परिश्रम करते रहते हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े राजनीति में एंट्री करने की चर्चा भी खूब हो रही है।  दृष्टव्य है कि पाखी हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ तस्वीर पोस्ट करके कैप्शन में लिखा है कि

‘आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, अभिभावक, सम्राट चौधरी से मिलकर आशीर्वाद व उनका मार्गदर्शन लिया’

उन्होंने यह भी लिखा है कि ‘सम्राट जी के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयो का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है। “सबका साथ, सबका विकास” जैसी इनकी नीतियों से मैं बहुत प्रभावित हूँ! धन्यवाद, सादर आभार श्री सम्राट चौधरी जी’।

लिंक : https://www.instagram.com/p/DNh1szcJ-TC/?igsh=MW5qM3doMnlna3h5Mg==

पाखी हेगड़े की इस पोस्ट के बाद सोसल मीडिया पर पाखी के भाजपा में एंट्री की अटकलें प्रारंभ हो गई हैं। कई फैंस ने तो सवाल भी किया है कि क्या वह बीजेपी में शामिल हो रही हैं? हालांकि, उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन कयास यह लगाया जा रहा है कि अगर बिहार चुनाव से पहले ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति धमाकेदार में टर्निंग प्वॉइंट हो सकता है। क्योंकि पाखी हेगड़े भोजपुरी का बड़ा नाम हैं और यूपी से लेकर बिहार तक में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी दर्शकों के बीच वह एक दशक से ज्यादा समय से कार्यरत हैं।
उल्लेखनीय है कि पाखी हेगड़े ने सिल्वर जुबली ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फ़िल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की, तब से लेकर अब तक अनगिनत सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने हिंदी, गुजराती, मराठी सहित साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय का डंका बजाया हैं। वे फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ समाजिक कार्य में भरपूर समय देती हैं। वे जरूरतमंद लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहती हैं। वह बिहार को अपना कर्मभूमि मानती हैं। इसलिए अकसर वह पटना, बिहार का दौरा करती रहती हैं।

 

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply