Wed. May 6th, 2026

 

 

अमेठी :भारत के संविधान और लोकतंत्र पर हमला करते हुए वर्तमान सरकार की वोट चोरी का गंभीर षड्यंत्र का पर्दाफाश जनप्रिय नेता राहुल गांधी ने किया। उन्होंने प्रमाण और तथ्यों के साथ जनता को बताया कि किस प्रकार चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर कर जनादेश को कुचला दिया। राहुल गांधी के इस साहसिक, ऐतिहासिक,संविधान विरोधी खुलासा से देशभर में लोकतंत्र प्रेमी जनता में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। सच्चाई सामने आने के बाद सरकार और सत्ता संरचना में हड़कंप मच गया है। वास्तविक तथ्यों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने मीडिया तंत्र को अपने इशारों पर सक्रिय कर दिया है।
बीती देर रात अमेठी सहित जिला सूचना पदाधिकारियों को निर्देश देकर रातों-रात भ्रामक समाचार तैयार कर प्रकाशन के लिए भेजे गए।
इन समाचारों का उद्देश्य राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को झूठा और मनगढ़ंत बताना है। मीडिया के कुछ हिस्सों में इस दबाव में आकर जनता को गुमराह करने वाली खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। यह प्रवृत्ति लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए अति खतरनाक है। सच को छुपाने और झूठ को स्थापित करने की यह चाल जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से कहती है कि सच्चाई को न तो दबाया जा सकता है और न ही मिटाया जा सकता है। अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राहुल गांधी का खुलासा जनतंत्र की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।
हम अमेठी मीडिया से निवेदनात्मक अपील करते हैं कि वे निष्पक्ष पत्रकारिता का पालन करते हुए सत्य को सामने लाएं। जनता से अनुरोध है कि वे अफवाहों और झूठी खबरों से सतर्क रहें। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उपर्युक्त जानकारी अनील सिंह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमिटी अमेठी उत्तर प्रदेश ने दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply