Tue. Mar 10th, 2026
तस्करी का गांजा बरामद एक तस्कर गिरफ्तार
बेतिया: सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज के  सी-समवाय भिखनाठोरी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना 02 अगस्त 2025 की रात 02.25 बजे एएम सीमा स्तम्भ संख्या 436
के पास भारत मे सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस के संयुक्त नाका के क्रम में एक व्यक्ति के टाटा सूमो लेकर नेपाल से भारत में प्रवेश करने पर, उसे रोका गया और टाटा सूमो की जांच किया। जिसमें 13 बोरी रखा पाया, जिसकी जांच के क्रम में 183.97 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर विवेक कुमार आयु 27वर्ष, पिता अनील प्रसाद ग्राम गहरी, पोस्ट विक्टोरिया मिशन, थाना नौतन पश्चिम चम्पारण निवासी बताया गया है। विवेक नेपाल से लाकर भारत में बेचने का कार्य करता है। तस्करी का गांजा, तस्कर, टाटा सूमो और गांजा सहोदरा थाना की पुलिस को सौंपा गया।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एसएसबी निरन्तर अपने कर्तव्य निर्वहन करते हुए, सीमा पर अवैध कार्य पर अंकुश लगा रही है। जिससे तस्करी व अवैध कार्य में लिप्त लोगों में भय व्याप्त है। इस कार्य से सीमा पर तस्करी में गिरावट देखा जा रही हैं। उपर्युक्त जानकारी प्रचार शाखा 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज ने मीडिया को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed