Sat. May 2nd, 2026

apnibaat.org

रांची : मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सा सेवाश्री अवॉर्ड 2025 से लब्ध प्रतिषठ चिकित्सक, डॉ अंजीव नयन अंजनी को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
डॉ अंजीव नयन अंजनी (एमबीबीएस) झारखंड के खूंटी जिला में प्रसिद्ध के.एस. गंगा हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के प्रबंध निदेशक हैं। न्यूरोसर्जरी के प्रशिक्षु चिकित्सक और रांची आयुर्विज्ञान संस्थान ( आर आई एम एस) से योग्यताधारी है। इन्हें 12 अक्टूबर को दिल्ली स्थित द ललित होटल में राष्ट्रीय चिकित्सा सेवाश्री अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। डॉ अंजीव नयन अंजनी को कोविड 19 में जनसहयोग करने और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सम्मानित किया गया है। इनके द्वारा समय समय पर नि:शुल्क चिकित्सा जांच और दवा वितरण कार्य भी कराया जाता है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply