Tue. Mar 10th, 2026
कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रहे, सभी राजनैतिक दलों का सहयोग अपेक्षित
जिला निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
apnibaat.org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को गणना प्रपत्र नहीं भरने वाले निर्वाचकों की सूची हस्तगत की गई है। इस अवसर पर जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार के दिशा-निर्देश के आलोक में अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम संचालित है। इस क्रम में दिनांक 26 जुलाई 2025 तक सभी निर्वाचकों से गणना प्रपत्र प्राप्त कर दिनांक 01 अगस्त 2025 को मतदाता सूची का प्रारुप प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अन्तर्गत गणना प्रपत्र के संग्रहण एवं अपलोडिंग का कार्य अब अंतिम चरण में है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रह जाय इसके लिए सभी राजनैतिक दलों का सहयोग वांछित है। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि मृत, स्थायी रुप से स्थानान्तरित एवं दोहरी प्रविष्टी वाले मतदाताओं की जानकारी सम्बंधित बी.एल.ओ./सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे, जिससे ऐसे निर्वाचकों को चिन्हित किया जा सके। जिला निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण पर सभी स्तरो पर सहयोग एवं समन्वय को राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। इस क्रम में जिला के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी दिनांक 19 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से बैठक आयोजित करने को निदेशित किये गये है। सभी मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों को अपने मतदान केन्द्रो पर राजनैतिक दलों के बी.एल.ए. के साथ बैठक आयोजित करने को निदेशित किया गया है। आपसे अनुरोध है कि उक्त बैठकों में भाग लेने के लिए अपने दलों के प्रतिनिधियों एवं बी.एल.ए. को निदेशित करेंगे। इस बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी  लाल बहादुर राय, अवर निर्वाचन पदाधिकारी यशलोक रंजन, विवेक कुमार सिंह सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed