Tue. Mar 10th, 2026

जमीन विवाद में हुई थी गोपाल खेमका की हत्या : डीजीपी बिहार

apnibaat.org
पटना: बिहार के चर्चित व्यवसाय गोपाल खेमका की हत्या जमीन विवाद में हुई। इसकी जानकारी हत्या काण्ड में गिरफ्तार लोहा व्यवसाई अशोक कुमार साहू के घर से भारी मात्रा में बरामद जमीन के कागजात से हुई है। बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन उपर्युक्त जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि गोपाल खेमका हत्या काण्ड के मुख्य शूटर उमेश यादव के घर से पुलिस छापामारी में पिस्टल, 59 राउंड जिंदा कारतूस, 2 लोडेड मैगजीन और सुपारी की रकम 3.5 लाख बरामद हुआ है। इस हत्या की सुपारी अशोक साहू ने दिया। अशोक के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में भूमि के कागजात और 6.5 लख रुपए नगद बरामद किया है। अशोक साहू पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस महानिदेशालय के एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णा ने बताया कि अशोक के मोबाइल में करोड़ों रुपए विवाद की बातें सामने आई है। पटना के जोनल आईजी जीतेंद्र शर्मा के अनुसार उमेश यादव एवं अशोक को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया की पुलिस ने पूरी परिश्रम के साथ इस चर्चित हत्याकाण्ड को 72 घंटे में सुलझा दिया है। अशोक का अन्य अपराधियों के साथ सांठ गांठ होने के साक्ष्य भी मिले हैं। इस हत्या काण्ड में निरंतर अनुसंधान करती रहेगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed