Sun. Aug 2nd, 2026

दुर्ग पुलिस वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेक्टर 6 भिलाई में संचालित पुलिस पेट्रोल पंप जो सबेरे 6 से रात 11 बजे तक खुली रहती थी। इसे आम जनता और जरुरतमंद लोगो को रात के समय पेट्रोल पंप बंद होने वाली असुविधा को देखते हुए अब 24 घंटे के लिए खुला रखा जाएगा। पुलिस पेट्रोल पंप को 24 घंटा खोले जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा निर्देशित किए जाने पर 15 मई से लगातार पूरे समय संचालित किया जा रहा है। अब लोगो को रात के समय अपने वाहनो में पेट्रोल भरवाने के लिए भटकना नही पडेगा। बता दे कि पावर हाउस से दुर्ग शहर के तक रात 11 बजे के बाद कोई पेट्रोल पंप खुला नही रहता, इसलिए परेशानी होती है।

Spread the love

Leave a Reply