Mon. Mar 9th, 2026

नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा ने देर शाम सरकारी वाहन के दुरुपयोग करने के मामले में राजस्व उपनिरीक्षक विनोद शुक्ला को निलंबित कर दिया। निलंबन की  अवधि  में वह आयुक्त कार्यलय में सेवाएं देंगे। इसके पहले वह राजस्व विभाग के रोका छेका प्रभारी थे। सहायक राजस्व निरीक्षक शुक्ला का फोटो वीडियो वायरल हुआ। इसमे वह निगम के गौ वाहन का उपयोग अपने खेत में कर रहे है। शहर में चर्चा रही कि करते हुए निगम की गाडी से खाद की बोरियो को खेत में लेकर गए है। आचार संहिता में फोटो वीडियो वायरल हुआ लो अधिकारी और पार्षदो के बीच बात चित  का विषय बना रहा। मामले में आयुक्त मोनिका वर्मा ने मामले की जांच कर कार्रवाई की। इससे पहले भी शुक्ला के खिलाफ शिकायत आई थी। तब तत्कालीन आयुक्त नें चेतावनी देते हुए कार्य में लापरवाही न करने की चेतावनी दी थी।

Spread the love

Leave a Reply

You missed