Wed. Jun 24th, 2026

बेतिया पुलिस ने अपहृता को 90 दिन में बरामद किया

अपहृता की बरामदगी उपरांत अपहर्ताओं की गिरफ्तारी को छापामारी

साठी थाना क्षेत्र से 20 अक्टूबर 24 को अपहृत किशोरी बरामद, अपहर्ता पकड़ से बाहर

APNI BAT

apnibaat.org
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत बेतिया पुलिस के नरकटियागंज पुलिस अनुमंडल के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमीनाहा पांडेय टोला से विगत 20 अक्टूबर 2024 को अपहृत किशोरी बरामद कर ली गई है। अलबत्ता अपहर्ताओं के गिरेबान तक पुलिस पहुंचने में नाकाम रही है। उपर्युक्त अपहरण की प्राथमिकी साठी थाना काण्ड संख्या 208/2024 अंकित है। उपर्युक्त मामला में पुलिस की शिथिलता के विरुद्ध अपहृता के परिजन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगाया। जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया, 10 दिन में अपहृता बरामद कर ली गई। सनद रहे कि अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज को 10 जनवरी 2025 को आवेदन देकर अपहृता के परिजनों ने साठी थाना काण्ड संख्या 208/24 में कार्रवाई की माँग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि साठी थानाध्यक्ष ने अपहृता के किशोरी होने के वावजूद अंकित काण्ड में पास्को अधिनियम की धारा को अंकित नही किया है और ना काण्ड के अनुसंधानक ही कोई रुचि ले रहे हैं। उपर्युक्त मामला में अपहृता के जन्म और आयु से सम्बंधित कागजात भी पुलिस को सौंपी जा चुके है। उसने एसडीपीओ को बताया कि खोजबीन के क्रम में आरोपियों ने पीड़ित परिजनों से बात किया, तो उन्होंने धमकी दी कि उसकी बेटी को बेच दिया जाएगा अथवा हत्या कर दी जाएगी। आवेदन में उसने आरोपियों की गिरफ्तारी व बेटी की बरामदगी की मांग की है। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि काण्ड के अनुसंधानक से घटना की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। उपर्युक्त मामला में अनु.पु. पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह की सक्रियता से पुलिस ने कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए, थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्ता पी.एसआई नीतीश कुमार, एसआई शशिकांत शर्मा, एएसआई शैलेंद्र सिंह, महिला बल के साथ छापामारी कर अपहृता को बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहृता को 164 के बयान के लिए रविवार को न्यायालय भेज दिया। अलबत्ता अबतक कोई रविवार होने के कारण न्यायालय ने स्वीकार नहीं किया किन्तु चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। सूत्रों ने बताया कि एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। इस सम्बंध में पुलिस ने कुछ बताने से परहेज किया है। अलबत्ता महिला साठी थाना में बताई गई। साठी थानाध्यक्ष के अनुसार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय से आदेश प्राप्त कर, आरोपियों के घर की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया