Wed. Jun 24th, 2026

पटना : अमेरिका में अडानी के खिलाफ धोखाधड़ी एवं रिश्वतखोरी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी अडानी को गिरफ्तार नहीं किए जाने एवं मणिपुर में जारी हिंसा के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज सदाकत आश्रम से राज भवन मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में स्थानीय पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में सदाकत आश्रम से राजापुर, बोरिंग रोड होते हुए राजभवन की ओर प्रस्थान किया जिससे यातायात भी ठप्प हो गया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने कांग्रेस के इस राज भवन मार्च को बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र के मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सड़क पर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बाद में स्थानीय प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के इस राजभवन में शामिल सात वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को राजभवन जाकर अपने ज्ञापन सौंपने की अनुमति प्रदान की।

प्रदेश कांग्रेस के सात सदस्यीय शिष्टमंडल जिसमें पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, नरेन्द्र कुमार, ब्रजेश कुमार पांडे, निर्मल वर्मा, उमैर खान शामिल हैं ने राज भवन पहुंचकर राज्यपाल के मौजूद न रहने की स्थिति में उनके प्रतिनिधि से मुलाकात कर उन्हें अडानी रिश्वतखोरी मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के शिष्टमंडल द्वारा सौंप गए ज्ञापन में पार्टी की ओर से मांग की गई की हाल ही में गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और छल की कथित जालसाजी का पर्दाफाश किया है। इन आरोपों ने रिश्वतखोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और बाजार में हेरफेर के एक विचलित करने वाले पैटर्न को उजागर किया है, जो भारतीय व्यापार और वित्त की प्रतिष्ठा को धूमिल करती है। यह घटना भारत में कारपोरेट गवर्नेस और नियामक निगरानी के संबंध में गंभीर चिंताएं उत्पन्न करती है। साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच विश्वास की हानि चिंताजनक है। पूंजी के संभावित पलायन से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और समग्र विकास बाधित हो सकता है। इसके अलावा, सरकार द्वारा संसदीय चर्चाओं को जानबूझकर रोकना और इस मुद्दे पर मौन रहना जिम्मेदारी और जवाबदेही से बचने का एक चिंताजनक संकेत है।

अतः इस मामले पर संयुक्त जांच समिति का गठन कर इसकी व्यापक जांच होनी आवश्यक है। मणिपुर के ताजा स्थिति पर सवाल करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहा है कि मणिपुर के आम नागरिक निरंतर हिंसा, गोलीबारी, कर्फ्यू और व्यापक अराजकता के एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहें हैं।

कई नागरिकों की जानें चली गई हैं, और मणिपुर के लोग एक अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं। संकट की गंभीरता के बावजूद केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार इस स्थिति को नियंत्रित करने या इसे कम करने में पूरी तरह विफल रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रधानमंत्री ने अभी तक मणिपुर का दौरा नहीं किया है, जबकि पूरी तरह से अयोग्य मुख्यमंत्री अब भी सत्ता में काबिज है, जिससे इस गंभीर स्थिति के प्रति उदासीनता का पता चलता है। लोकतंत्र में जवाबदेही और न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करने के लिए आवश्यक है कि उपरोक्त दोनों विषयों पर केंद्र की सरकार उचित कदम उठाएं।

राजभवन मार्च में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, वीणा शाही, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, उमैर खान, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, श्रीमतीज्योति, विजय शंकर दूबे, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राज कुमार राजन संजीव सिंह, आनन्द माधव, गरीब दास, सरवत जहां फातमा, प्रो अंबुज किशोर झा, डा० विनोद यादव, ज्ञान रंजन, कुमार आशीष, डा० संजय यादव, आलोक हर्ष, डा० अजय कुमार सिंह, रामायण प्रसाद यादव, मुन्ना शाही, शिशिर कौन्डिल्य, सौरभ सिंहा, नागेन्द्र कुमार विकल, केशर कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी आसिफ गफूर, रीता सिंह, निधि पाण्डेय, शशि रंजन, सुधा मिश्रा, राज छवि राज, ललन यादव, संजय पाण्डेय, गुरुजीत सिंह, उमेश कुमार राम, अविनाश शर्मा, नदीम अंसारी, मिरनाल अनामय, अब्दुल बकी सज्जन, कुमकुम सिन्हा गोपाल शर्मा, मनटन सिंह, अजय पासवान, अनुराग चन्दन, राजनन्दन कुमार, सुदय शर्मा, मिन्नत रहमानी, वैद्यनाथ शर्मा, रवि गोल्डेन, उदय शंकर पटेल, रामा शंकर पाण्डेय, अमित सिकन्दर, अनुप कुमार, राजेन्द्र चौधरी, कुन्दन गुप्ता, राहुल पासवान, उर्मिला सिंह नीलू, अमित कुमार. प्रदुमन यादव, विशाल रजन, किशोर कुमार, रंधीर यादव, मो० शाहनवाज, वसी अख्तर, फिरोज हसन, आदित्य पासवान, दुर्गा प्रसाद, विमलेश तिवारी, सुधीर शर्मा, शंकर स्वरूप, मनोज शर्मा, मृत्युजय पेरियार सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। उपर्युक्त जानकारी राजेश राठौड़, चेयरमैन, मीडिया विभाग, बिहार कांग्रेस ने मीडिया को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया