Wed. Jun 24th, 2026

सीएम नीतीश कुमार की यात्रा के नाम में फिर परिवर्तन महिला यात्रा की जगह अब प्रगति यात्रा

APNI BAT/apnibaat.org

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से बिहार के हर जिलों की यात्रा करेंगे यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण बेतिया बाल्मीकि नगर से शुरू होगी…

सीएम नीतीश कुमार की यात्रा का नाम प्रगति यात्रा की गई है बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार की यात्रा 15 दिसंबर से होने वाली थी जिसका नाम महिला जन संवाद यात्रा रखी गई थी लेकिन अब यात्रा की तारीख में परिवर्तन किया गया है साथ ही यात्रा का नाम भी परिवर्तित कर दिया गया है मंत्रिमंडल सचिवालय के तरफ से पत्र जारी घोषणा की गई है। 23 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण बेतिया 24 दिसंबर पूर्वी चंपारण मोतिहारी 25 दिसंबर अवकाश 26 दिसंबर शिवहर सीतामढ़ी 27 दिसंबर मुजफ्फरपुर 28 दिसंबर को वैशाली में जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रथम चरण में इन जिलों की यात्रा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान समीक्षात्मक बैठक में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री एवं जिले के निवासी मंत्री उपस्थित रहेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा इन महानुभावों से समीक्षा बैठक में उपस्थित रहने को लेकर अनुरोध किया जाय। इसके अतिरिक्त समीक्षात्मक बैठक में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक तथा निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव बैठक में उपस्थित रहेंगे, जिसकी सूचना उन्हें ससमय उपलब्ध करा दी जायेगी, जबकि संबंधित विभागों के माननीय मंत्रिगण तथा अन्य पदाधिकारिगण इन समीक्षात्मक बैठकों में वी०सी० के माध्यम से जुड़ेंगे। अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव भी उक्त कार्यक्रम में वी०सी० के माध्यम से भाग लेंगे। इन समीक्षात्मक बैठकों में स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक, स्थानीय पार्षद स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे, परंतु समीक्षा के बिन्दु निर्धारित विषय-वस्तु के अंतर्गत ही होंगे। समीक्षा से संबंधित प्रपत्र बिहार विकास मिशन से प्राप्त किया जा सकेगा।

संबंधित जिला के जिला पदाधिकारी इस कार्यक्रम की सुरक्षा तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे।

अतः अनुरोध है कि ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान निर्धारित किए गए विषयों/आयोजनों एवं समीक्षा बैठकों में सभी संबंधित पदाधिकारिगण पूर्ण तैयारी के साथ ससमय उपस्थित रहने की कृपा करेंगे।

 

23 दिसंबर से नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकलेंगे, अपनी यात्रा का नाम मुख्यमंत्री ने बदला

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया