Wed. Jun 24th, 2026

रोटरी क्लब कंकडबाग, पटना द्वारा कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

APNI BAT/apnibaat.org

पटना, : रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग, आर.सी.सी. अपहर, और चौपटिया ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से आज अफ़र उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, अपहर में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। स्कूल प्रबंधन ने रोटरी क्लब के सदस्यों और अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और माला देकर किया।
इस सत्र की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक संगीता सिंह ने की।
सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व जिला गवर्नर (PDG) रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद ने 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी छात्रों को दी। उन्होंने डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, इंजीनियरिंग, आईटीआई, पैरामेडिकल, आतिथ्य प्रबंधन, वित्त, और अन्य क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं को विस्तार से बताया। डॉ. प्रसाद ने छात्रों को उनकी रुचि और क्षमताओं के अनुरूप करियर का चयन करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों ने अपने सवाल पूछे और करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
समापन भाषण में, प्रभारी प्रधानाध्यापक संगीता सिंह ने रोटरी क्लब से आग्रह किया कि वे भविष्य में भी ऐसे कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करें। इस पर क्लब ने सहमति जताई और घोषणा की कि जनवरी 2025 में एक और सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन राज किशोर सिंह, पीपी सुधांशु प्रकाश, अजीत कुमार सिन्हा, बलराम श्रीवास्तव, निरंजन कुमार और संगीता कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
एंकरिंग सहायक शिक्षक अखिलेश पाठक ने की, और राहुल कुमार सिंह ने अपने विद्यालय की छात्र टीम का नेत्तृत्व किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया