Wed. Jun 24th, 2026

डीजीपी ने कमान संभालते ही अपराधियों के विरुद्ध मोर्चा खोला, हल्ला बोला, पस्त और सुस्त पुलिस कर्मियों को पुलिस सेवा से बर्खास्तगी की चेतावनी


एस एन श्याम/apnibaat.org
पटना। बिहार के नए पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने आज देर शाम निवर्तमान पुलिस महानिदेशक आलोक राज से डी जी पी का प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुराने और नए दोनों डी जी पी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। पुरानी पुराने डी जी पी आलोक राज ने एक और जहां अपने 105 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियां का ब्योरा दिया और सरकार को इतने दिनों तक डी जी पी रहने देने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं दूसरे और नए डी जी पी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपने सख्त तेवर दिखाने के लिए दिखाते हुए अपराध कर्मियों के खिलाफ हल्ला बोला और कहा कि बिहार में “रूल आफ लॉ” को बरकरार रखना उनका पहला उद्देश्य हो गया।
डी जी पी विनय कुमार ने कहा कि अपराधियों की चतुर्दिक घेराबंदी होगी ।अपराधियों के खिलाफ” स्पीडी ट्रायल” फिर शुरू होगा। अपराधियों द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित संपत्तियों को जप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं और नशीले पदार्थों के तस्करों की संपत्ति को जप्त करने का अधिकार
पहले जहां पुलिस के आर्थिक अपराध कोषांग को था वहीं अब यह अधिकार स्थानीय थाना को भी मिलेगा। आर्म्स एक्ट के मामले में भी पुलिस सख्त और कारगर कार्रवाई करेगी। श्री कुमार ने कहा कि रूल ऑफ़ ला को स्थापित करने के लिए पुलिस को जो भी नियम ,पद नियम, और अधिनियम है उन सभी को सशक्त रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने केसों का भी अनुसंधान युद्ध स्तर पर होगा और अनुसंधान के मामले में जो भी पुलिस पदाधिकारी सुस्त और पस्त पाए जाएंगे उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा । डी जी पी विनय कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था से जुड़े आपराधिक मामलों में की भी समीक्षा होगी और जो भी अपराधी इसमें दोषी पाए जाएंगे उसे कीमत किसी भी कीमत पर छोड़ नहीं जाएगा ।यह
डी जी पी श्री कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य होगा की पुलिस विजिबल रहे और इसके लिए रोड पेट्रोलियम ,फूड पेट्रोलिंग ,नाइट, पेट्रोलिंग और इवनिंग पेट्रोलिंग को सशक्त तौर पर लागू किया जाएगा पुलिस के वरीय पदाधिकारी को भी अब सड़क पर रहना होगा और आम जनता को पुलिस पर भरोसा रह सके इसके लिए “पुलिस इज पब्लिक पब्लिक इज पुलिस” को चरितार्थ किया जाएगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया