Sat. May 9th, 2026

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

APNI BAT के लिए अनमोल कुमार की रपट

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित राजभवन में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ ऑर्लेकर से ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट हुई। उपर्युक्त शिष्टमंडल में ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंटू मयंक, राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रंजन शामिल रहे। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण बाबू को भारत रत्न प्रदान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू मयंक ने कहा कि बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह को जबतक भारत रत्न की उपाधि नहीं मिल जाती है, तबतक संघर्ष जारी रहेगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply