सांस्कृतिक भवन वैशाली नगर के मुकेश नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पार्षद अभिषेक मिश्रा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत पाश्र्व गायक दिवंगत मुकेश चंद्र माथुर के छाया चित्र पर मालार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभागार में शांति नगर एवं वैशाली नगर के नागारिको एवं भिलाई के विभिन्न क्षेत्रो से आए संगीत प्रेमियों ने राष्ट्र गान किया तथा अभिषेक मिश्रा द्वारा कार्यक्रम को विधिवत शुरु करने की घोषणा की। कार्यक्रम में हजारो की संख्या में लोग मौजूद थे क्षेत्रीय कलाकारों ने मुकेश और लता जी के गीतों से मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर म्युजिकल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल साखरे निदेशक धनंजय अशोक मौजूद थे।
