श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उमंग की ओर से रंगोली एकल गायन एकल नृत्य मेहंदी एव पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेहंदी में पहला शाजिया शेख , दुसरा विनीता भगत रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला हर्षिता सोनी और दुसरा अभिषेक शर्मा रहे। रंगोली प्रतियोगित में पहला हर्षिता सोनी और दुसरा में विनीता भगत रही। एकल गायन प्रतियोगिता में पहला भूमिका मिश्रा और दुसरा विनीता भगत रही। एकल नृत्य में पहला रितिका दुसरा खुशी और तीसरा कुसुम रही। इसके निर्णायक ड़ाँ प्रीति श्रीवास्तव ड़ाँ सोनिया बजाज और ड़ाँ शिल्पा कुलकर्णी थी। सभी प्रतियोगिता को संस्था का प्राचार्य डाँ अर्चना झा और अकादमिक डीन ड़ाँ जे दुर्गा प्रसाद ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी श्रद्धा मिश्रा ड़ाँ पूर्णिमा तिवारी एवं उज्ज्वला भोसले का सहयोग रहा।

