Thu. Sep 19th, 2024
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन, लौरिया की बैठक शिव मंदिर प्रांगण प्रांगण में संपन्न
लौरिया : प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बैठक शारदा देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य संरक्षक राजा श्रीवास्तव ने सेविकाओ की सभी समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया तथा सेविकाओं ने विभाग प्रदत्त मोबाईल जो खराब हो चुके हैं। उसे कार्यालय में जमा कराने का निर्णय लिया। विभाग के अनुसार लाभुकों का सभी कार्य मोबाइल से करना है। जैसे लाभुकों का आधार व मोबाइल वेरिफिकेशन करना अनिवार्य है। सेविका अपने परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल का उपयोग करती है। जिससे काफी कठिनाई होती है।  लाभुकों ने जो मोबाइल नंबर सेविका को दिया है तो वेरिफिकेशन के समय वह मोबाइल या तो बंद रहता है या उसके पति या पुत्र लेकर बाहर अपने नौकरी पर रहते हैं। इस तरह से सेविकाओं को कार्य करने में काफी परेशानी होती है। उपर से विभाग सेविकाओं से प्रतिदिन कार्य करने के लिए दबाब देता है। इतना ही नहीं किसी भी बात पर
चयनमुक्त करने की धमकी दी जाती है। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुधा ने  नवागत सीडीपीओ के स्थाई रूप से पदस्थापित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। सेविकाओं को संतावना दी कि अब हम सभी सेविकाओं का समस्या का समाधान आसानी एवं सूझबूझ से किया जा सकता है। अंत में उन्होंने कहा विभाग नया मोबाइल खरीदने के लिए सेविकाओं के खाता में राशि भेजी जाए। जब तक विभाग नया मोबाइल नहीं देता है तब तक सेविकाओं पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं किया जाए। सभा में राजकुमार ठाकुर ने संबोधन में सभी सेविकाओ की समस्या को अपना समस्या समझकर उसके निदान के लिए यथा संभव प्रयास करने की बात कही।
बैठक में मीरा देवी, कांति देवी, राजश्री देवी, बबीता, सुंदरम, प्रियंका, प्रेम गोदावरी देवी उपस्थित रही।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply