Wed. Feb 5th, 2025

 

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने के लिए मंत्रियों को जिला आवंटित कर दिया है। जिसके अनुसार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर दो जिला की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा जिला, मंत्री विजेंद्र यादव को वैशाली,  प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सीवान, मंगल पांडेय को दरभंगा और बेगूसराय जिला आवंटित किया गया है। उधर मंत्री नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया और गया, नितिन नवीन को बक्सर और कैमूर, दिलीप कुमार जायसवाल को सहरसा, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी मंडल को शेखपुरा और लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चम्पारण और जनक राम को पश्चिम चम्पारण जिला आवंटित किया गया है।
हरी सहनी को अरवल, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज, जयन्त राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेन्द्र मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह को भागलपुर जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply