Fri. Oct 18th, 2024
सात दिवसीय महायज्ञ में विभिन्न अनुष्ठान होंगे
नरकटियागंज। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर आर्य समाज मंदिर परिसर में सात दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ की प्रारंभ कर दी गई। हवन यज्ञ से महायज्ञ में सैकड़ो की संख्या में आर्यगण शामिल हुए। आर्य समाज के प्रधान पुरोहित पण्डित रामायण शर्मा आर्य ने बताया कि यज्ञ वेदानुरुप प्रक्रिया, जिसे व्यावहारिक रुप से अंगीकार करने से जगत का कल्याण होगा। इसकी व्यावहारिकता परिवार, समाज व राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोना है। यज्ञ करना, कराना सबके लिए सार्थक है। इससे परिवार, राष्ट्र व समाज का कल्याण होगा।
 इस महायज्ञ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विद्वान व विदुषी शामिल हुए। यज्ञ को सफल बनाने में रामेश्वर प्रसाद आर्य प्रधान, राजेश कुमार मंत्री तथा आर्य समाज नरकटियागंज सक्रिय हैं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply