बिहार प़ेस मेन्स यूनियन ने लोकतंत्र पर हमला बताते हुए, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की
पटना : नालंदा जिला के वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को रविवार को गोली मार दी गई। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास हुई। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है। सूत्र बताते हैं कि, पत्रकार दीपक विश्वकर्मा सपत्नीक राजगीर घूमने गए। वहां से बिहार शरीफ लौटने के क्रम में दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार पत्रकार को गोली मार दी। गोली लगने से पत्रकार दीपक विश्वकर्मा बाइक से गिर गए, जबकि बाइक पर सवार पत्नी गिरकर घायल हो गई। वहां के लोगों ने उन्हें चिकित्सार्थ सदर अस्पताल भेजा। जहां घायल पत्रकार सपत्नीक चिकित्सरत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। नालंदा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। बिहार पत्रकारों व पत्रकार संगठन ने घटना की निंदा किया है। बिहार प़ेस मेन्स यूनियन दीपक विश्वकर्मा पर हमला की निंदा करते हुए, हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया है। पत्रकारों ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर हमला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्र अस्पताल पहुंचकर घर घटना की जानकारी ली।