Sun. Mar 8th, 2026
पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद नरकटियागंज में तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने रविवार की रात कृषि बाजार रोड में एक बाइक को ठोकर मार दिया। उपर्युक्त दुर्घटना में एक किशोर बुरी तरह घायल हो गया। घायल किशोर सिसवा गांव निवासी रंजन कुमार (11 वर्ष) बताया गया है। घायल किशोर को  उसके परिजनों ने अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply