Tue. Aug 4th, 2026
बेतिया राज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद व्यास सम्मानित

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय स्थित बेतिया राज घराना के राजगुरु परिवार के प्रमोद ब्यास का सम्मान लालसरैया में किया गया। बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित नया बस्ती लालसरैया में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रमोद व्यास का सम्मान बेतिया राज के मंदिर अधीक्षक उमेश त्रिपाठी ने किया। कथा वाचक श्री त्रिपाठी ने बेतिया राज कर्मचारी संघ के सम्मानित अध्यक्ष प्रमोद व्यास को उनके कर्त्तव्य परायणता और कर्मचारीहित के दृष्टिगत उपर्युक्त सम्मान दिया। प्रमोद व्यास के सम्मान से क्षेत्र की जनता और बेतिया राजकर्मियों में हर्ष है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply