Mon. Sep 15th, 2025
परिजनों ने गोदना (टैटू) से मृत सन्नी सिंह की पहचान किया
हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की छापामारी
बेतिया : कुख्यात सन्नी सिंह के पिता मनोज कुमार सिंह ने 19 जनवरी 2024 को सन्नी सिंह के अपहरण की प्राथमिकी अंकित कराया। उपर्युक्त मामला में नरकटियागंज पांडेय टोला निवासी सुधीर पाण्डेय, जयमंगलापुर के रवि तिवारी, तरहरवा के सरताज आलम, पुरानी बाजार के छोटू कुमार व गोबरौरा गांव के दंश कुमार को आरोपी बनाया गया है। सनद रहे कि घटना के एक माह बाद सन्नी सिंह का शव कोइरगांवा स्थित पंडई नदी पुल के पास से बरामद की गई। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने हमारे संवाददाता को बताया कि सन्नी की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों से पर्दा उठ पाएगा।मझौलिया थाना क्षेत्र के दुधा गांव निवासी सन्नी सिंह के अपहरण कर, हत्या मामले के पांचों आरोपी एक माह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। बकौल शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने विगत 16 जनवरी 24 को अपने भांजे के मुंडन में शामिल होने आए सन्नी सिंह का अपहरण कर लिया गया। इस बावत 19 जनवरी 2024 को सन्नी के पिता मनोज कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। उनमें सुधीर पांडेय का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। घटना में शामिल अन्य हत्यारों का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि हाथ पर गोदे गए टैटू (गोदना) के आधार पर मृत सन्नी की पहचान उसके परिजनों ने की। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अपहरण का मामला अब हत्या में तब्दील हो चुका है। पुलिस सन्नी सिंह हत्याकांड का अनुसंधान कर रही है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया जाएगा। उपर्युक्त कांड से जुड़े प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की तीक्ष्ण दृष्टि है।
रेडीमेड व्यवसायी किशन गोयल से रंगदारी मांगने के बाद सुर्खियों में रहा सन्नी
नरकटियागंज के रेडीमेड व्यवसायी किशन गोयल से रंगदारी मांगने के उपरांत सन्नी सिंह सुर्खियों में आया था। उस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया था। उसके बाद उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के दो और उत्पाद अधिनियम का एक मामला दर्ज है।पुलिस को उसकी बेसब्री से तलाश रही, हालाकि इसी बीच उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply