Thu. Sep 19th, 2024

 

अगरतल्ला । सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग त्रिपुरा सरकार आयोजित दिव्यकला मेला में देश भर के दिव्यांगजन निर्मित विविध वस्तुओ की बिक्री सह प़दर्शनी मेला का उद्घाटन त्रिपुरा के ऊर्जा मंत्री, रतन लाल नाग ने किया। उद्घाटन के बाद विभिन्न क्षेत्रों की प़दर्शनी और मेला का भ्रमण करते हुए एपीपी एग्रीगेट खूंटी झारखंड के स्टॉल पर मशरुप उत्पाद को देखकर प्रसन्न होकर कहा कि त्रिपुरा में मशरूम उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे वहाँ की महिलाएँ भी आत्मनिर्भर बनकर पधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर सकेंगी। इस अवसर पर एपीपी एग्रीगेट खूंटी झारखंड के निदेशक प़भाकर कुमार ने मंत्री को झारखंडी अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

तत्पश्चात मशरूम उत्पाद की पुस्तिका व पुष्प गुच्छ भेंट किया। त्रिपुरा के मंत्री के साथ दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग त्रिपुरा के अध्यक्ष सह प़बंध निदेशक नवीन कुमार शाह व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एपीपी एग्रीगेट के राज्य प्रमुख अनमोल कुमार ने दिव्यांग महिलाओं की निर्मित मशरूम उत्पाद की जानकारी दिया। दिव्य कला मेला दिनांक 6 से 11 फरवरी 2024 तक संचालित रहेगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply