Mon. Sep 15th, 2025

  • योगापट्टी प्रखंड में भारत रत्न, जननायक पूर्व मुख्यमंत्री बिहार कर्पूरी ठाकुर की जन्मशति मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। अखिल भारतीय नाई संघ ने नवलपुर बजार में जयंती पर समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता राम अयोध्या ठाकुर व संचालन गौरव कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कर्पूरी ठाकुर के तैल्यचित्र पर इंद्रजीत ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुमन ठाकुर, अजय ठाकुर, अनील ठाकुर, मोहन ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर व कई ने माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्श व सिद्धांतों पर चलने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने सवर्ण गरीब, अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देकर समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास सर्वप्रथम किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply