बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया एवं 44 वाहिनी नरकटियागंज, सशस्त्र सीमा बल की रसोई विभाग ने ‘सेवा समर्पण भोजनालय’ का स्टॉल लगाकर गरीब व बेसहारा लोगों को भोजन कराया। जिसमें बच्चे, महिला व पुरुष शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि उपर्युक्त कार्यक्रम भविष्य में संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर 44 वीं वाहिनी के कमानडेंट बलवंत सिंह नेगी और क्षेत्रक मुख्यालय से उप कमानडेंट पंकज ठाकुर, अन्य पदाधिकारीगण व बल कर्मी उपस्थित रहे। उपर्युक्त कार्यक्रम सम्बंधित जानकारी प्रचार शाखा 44 वीं वाहिनी स.सी.बल नरकटियागंज मुख्यालय ने मीडिया कर्मियों को दिया।