Tue. Jul 1st, 2025

 

अरशद के हमलावरों की की गिरफ्तारी को पुलिस छापामारी तेज़

साहिबगंज। झारखंड स्थित साहिबगंज जिला के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नेसार ने लकड़ी व पत्थर माफियाओं के विरुद्ध एनजीटी कोलकाता में दायर याचिकाओं को उठाने को लेकर आसामाजिक तत्वों ने बिहार के शेखपुरा जिला में अरशद पर जानलेवा हमला किया। जिसमें अरशद बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस को सुचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से अरशद की जान बच गई। बुरी तरह से घायल अरशद को पुलिस ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डाक्टरों ने अरशद का इलाज किया। अरशद ने इस घटना को लेकर शेखपुरा थाना में सात नामजद व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध गैरजमानती धारा अंतर्गत कांड संख्या-07/2024 दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

अरशद पर हुए जानलेवा हमला को लेकर कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उन लोगों ने पुलिस प्रशासन से अरशद पर हमला करने वालों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। हमला में अरशद के बचाव में आई, उनकी पत्नी भी घायल हैं। अरशद के हवाले से ख़बर है कि उनकी बीवी बर्ताव की शिकार हो गई है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply