बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की सभी सेविका/ सहायिका केंद्र संचालन करें: कुमार विंदेश्वर
जिनका चयन रद्द है, उन्हें केंद्र संचालन रोकने का पत्र जबतक नहीं मिलता वे केंद्र संचालित करें
पटना : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन बिहार ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केन्द्र संचालन को निदेशित किया है। प्रदेश स्तरीय नेताओं ने कहा है कि यदि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका केन्द्र संचालन करने से रोकती है, तो उन्हें कहना है कि केन्द्र संचालन नहीं करने का लिखित आदेश जारी करें। किसी भी सेविका सहायिका को अलग-अलग आवेदन नहीं देना है। हड़ताल से वापस आने का क्योंकि यूनियन के नेता नेत्री ने सामूहिक आवेदन दिया, तब अनिश्चितकालीन हड़ताल में गये। यूनियन के नेता नेत्री ने सामुहिक आवेदन हड़ताल से वापस आने का दे दिया है। जानकारी के अभाव में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ऐसा लिख रहे है। सेविका का पद और यूनियन का पद अलग अलग है सेविका पद से यूनियन का पद को कोई लेना देना नहीं है। रही बात केन्द्र संचालन अगर जिस सेविका/सहायिका का चयन रद्द कर दिया गया है, उन्हें भी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ) लिखित निर्देश दें, अन्यथा सेविका सहायिका केंद्र संचालित करें। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा चयन रद्द का अनुशंसा और चयन रद्द किया गया सिर्फ सेविका को जहां वहां सहायिका का कोई जिक्र नहीं है। सहायिका का चयन रद्द नहीं किया गया, फिर केन्द्र संचालन कैसे नहीं होगा? जहां सामुहिक सेविका सहायिका लिखकर चयन रद्द है वहां भी सीडीपीओ व डीपीओ को केन्द्र संचालन नहीं करने के आदेश जारी करना होगा, तभी वहां केन्द्र संचालन नहीं होगा, जहां सहायिका का चयन रद्द नहीं हुआ है, वहां भी केन्द्र संचालन से कैसे मना कर रहे हैं पदाधिकारी।मोबाइल एक है, केन्द्र का पोषण ट्रेकर एप्स एक ही बना है, इसलिए केन्द्र संचालन सेविका करें या सहायिका हर केन्द्र पर उपस्थिति बनेगा, जहां पोषाहार पूर्व का बचा है, पोषाहार भी सेविका/ सहायिका संचालित करेंगी और पोषण ट्रेकर एप्स पर अपलोड भी करेगी। आईसीडीएस के विभागीय पदाधिकारी को जानकारी नहीं है तो एकबार निदेशक और प्रधान सचिव समाज कल्याण विभाग बिहार पटना से जानकारी प्राप्त कर आदेश जारी करें। बिहार राज्य ऑगनबाडी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय महासचिव कुमार विन्देश्वर ने हड़ताल समाप्ति सम्बंधी आवेदन पत्र वाला लेटर भी निकाल कर कर्यालय जाकर सभी जिला एवं परियोजना के नेता नेत्री रिसीव करा लें। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौखिक आदेश देकर गलत कराकर फंसाने का तरीका अपना रहे हैं। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है। यूनियन के निर्देशानुसार ही चलना है, अगर गलत तरीके से फसाना नहीं चाहती है तो अभी तक लिखित आदेश क्यों नहीं जारी कर रहें हैं पदाधिकारी। आप सभी को हर बात को बारीकी (सूक्ष्मता) से समझना होगा। सभी सेविका सहायिका 10 बजे से 02 बजे तक केन्द्र का संचालन करें।
