दुर्ग बोरसी वार्ड निवासी लखन साहू पिता चिंताराम साहू अब अपने काम पर ई तिपहिया साइकल, से आयेगा। इसके पूर्व वह विशेष रूप से ट्राईसिकल से अपने काम पर राजेन्द्र पार्क पहुचता था। वह अब सुविधा व आरामदायक स्थिति में ई तिपहिया वाला साइकल से अपने काम पर समय में पहुच सकेगा राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ड़ाँ सुश्री सरोज पांडेय ने लखन साहू को जल परिसर में बुलाकर बैटरी वाली ई तिपहिया साइकल, देकर उसका सम्मान कर उसका हौसला बढ़ाया है।