Thu. Feb 6th, 2025

चुहड़ी पल्ली में ईसाई समुदाय ने पवित्र यूखरिस्तिय यात्रा निकाला। यूखरिस्तिय यात्रा को फादर फिनटन और फादर सुरेंद्र ने सम्बोधित किया। विकर जेनरल फादर फिनटन ने कहा ईश्वर हम सभी को प्रेम, एकता और त्याग का संदेश देते है। हम सभी को ईश्वर के वचन को जीवन मे अपनाना चाहिये और सदैव एक दूसरे की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। फादर सुरेंद्र ने कहा ईश्वर का साम्राज्य सभी के लिए खुला है, इसलिए ईश्वर से प्राप्त उपकारों और वरदानों के लिए मानव को कृतज्ञ रखना चाहिए और एक दूसरे मानव को अपने समान प्यार करना चाहिए। यूखरिस्तिय यात्रा प्रतिवर्ष की भांति चुहड़ी गिरजाघर से निकलकर क्रिश्चयन क्वार्टर के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए संत आग्नेस स्कूल में बनाई गई बेदी और क्रिश्चयन क्वार्टर में स्थित मां मरियम के ग्रोटो में बनाई गई, बेदी पर पुरोहितों ने पवित्र सैक्रामेंत के साथ प्रार्थना की। इसके बाद यात्रा ईसाई मोहल्ले के विभिन्न मार्गों, गलियों का भ्रमण करते हुए वापस गिरजाघर में पहुंची और पुरोहितों और श्रद्धालुओं के द्वारा प्रार्थना किया गया।छोटी छोटी फ्लावर गर्ल और युवा बालिकाओं ने गार्ड ऑफ ऑनर देती हुई, साकर्मेंट के सम्मान में भक्ति से फूल बिखेरीं। संगीत मंडली भक्तिमय संगीत से येसु की जयकारे लगाये। यूखरिस्तिय यात्रा के अवसर पर गिरजाघर, ग्रोटो, ईसाई मोहल्ला केले के पेड़, रंग बिरंगे झंडी, फूलों से सजाएं गए। यात्रा में चुहड़ी पल्ली के अलावा बेतिया, दुसैया, चखनी, चनपटिया, रामनगर, सिरिसिया बगहा, सिवान, छपरा, गोपालगंज, नरकटियागंज से पुरोहितगण, धर्मबहनें, ईसाई श्रद्धालु बड़े, बुजुर्ग, युवा, बच्चे, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। पल्ली पुरोहित फादर हरमन ने यात्रा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply