Wed. Jun 24th, 2026

 

सैकड़ो लीटर अर्धनिर्मित व 10 लीटर निर्मित शराब के साथ, शराब बनाने का उपकरण जप्त किया

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस क्रम में सैकड़ो लीटर अर्धनिर्मित शराब पुलिस ने नष्ट किया है। उल्लेखनीय है कि एसडीपीओ नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में जिला मद्य निषेध की टीम एवं रामनगर पुलिस ने संयुक्त छापामारी किया। शराब ढूंढने के लिए स्कॉट डॉग के साथ ड्रोन का उपयोग भी किया गया। इस बावत एसडीपीओ नंदजी प्रसाद ने बताया कि रामनगर प्रखंड अंतर्गत सपही पंचायत के टेंपो टोला निवासी विनोद मांझी के यहां शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री बरामद की गई। इस दौरान सैकड़ो लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया, लगभग 10 लीटर शराब बरामद किया गया। पुलिस ने भारी मात्रा में एअर्ध नर्मित शराब को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि विनोद मांझी क्षेत्र में शराब की मिनी फैक्ट्री संचालन कर शराब आपूर्ति करता रहा। उपर्युक्त व्यक्ति शराब बनाने के लिए 10 बोरी यूरिया चूल्हा भट्टी चार गैस सिलेंडर दर्जनों छोटे बड़े बर्तन चुना तथा अन्य शराब बनाने वाले सामग्री को पुलिस ने मौके से बरामद किया। घर में रखे एक बाइक को भी जप्त कर लिया। हालांकि पुलिस की पहुंचने की भनक पहले ही शराब माफिया को मिल गई।। प्रशासन पहुंचने से पहले ही वह मौके से फरार हो गया। उपर्युक्त छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष अनंत राम, एसआई संतोष जायसवाल, एसआई वीरेन्द्र राम, एसआई इरशाद आलम समेत भारी पुलिस बल उपस्थित रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया