Wed. Sep 30th, 2026

अपराधी को पकड़ने में पुलिस विफल, सर्राफा व्यवसायियों में आक्रोश

apnibaat.org/Anmol kumar

बाढ़ (पटना) :  पटना जिला अंतर्गत अस्पताल चौक के नजदीक एक ज्वेलरी दूकान में सरार्फा कारोबारी दीपक कुमार पर हुई जानलेवा हमले और हथौड़े से सर फाड़ने के मामले में बाढ़ पुलिस की नाकामयाबी पर उंगलियाँ उठ रही है।
सनद रहे कि पिछले दिनों बाढ़ में एक सरार्फा कारोबारी दीपक कुमार के दूकान में दो अपराधी ग्राहक बनकर आए और जेवरात दिखाने के लिए कहा। उन दोनों ने यह भी कहा कि मैं ऑनलाइन पेमेंट दू़गा। सरार्फा कारोबारी दीपक ज्योहि जेवरात दिखाने के लिए झुका। अपराधियों ने हथौड़े से सिर पर वार ( हमला) कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और भाग खड़े हुए। घायल को तत्काल अनुमण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार कर दीपक को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिन्ताजनक अवस्था में भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा नजदीक के सीसीटीवी कैमरे को खंडाला गया। प्राथमिकी भी दर्ज किया गया। सघन जांच भी की गई परन्तु कोई परिणाम हासिल नहीं हुआ। पुलिस के इस तरह से थीमी कार्वाही से लोगों में असंतोष व्याप्त है। साथ ही पुलिसिया कार्यवाही पर उंगलियाँ भी उठने लगी है।
सामाजिक कार्यकर्ता जय कुमार सोनी ने पुलिस प्रशासन से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी और घायल दीपक को मुआबजा देने की मांग किया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply