व्यवहार आधारित सुरक्षा (विहैवियर बेस्ड सिक्युरिटी) विषयक, एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
apnibaat.org
नरकटियागंज : मगध सुगर मिल्स एंड एनर्जी लिमिटेड की इकाई न्यू स्वदेशी सुगर मिल के सभागार में मंगलवार को व्यवहार आधारित सुरक्षा (बीबीएस) विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एनएसएसएम के 5 दर्जन से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। उपर्युक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन तथा कार्यकारी उपाध्यक्ष राजीव त्यागी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का संचालन देश के प्रसिद्ध सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. एचएल कैला (मुंबई) ने किया। प्रशिक्षण के क्रम में डॉ. कैला ने कहा कि देश-विदेश की कई कंपनियों के अध्ययन से स्पष्ट हुआ है कि जहां व्यवहार आधारित सुरक्षा प्रणाली लागू नहीं है, वहां केवल 70 प्रतिशत व्यवहार ही सुरक्षित श्रेणी में आते हैं, जबकि 30 प्रतिशत व्यवहार असुरक्षित पाए जाते हैं।बीबीएस को केवल एक सुरक्षा कार्यक्रम के रुप में नहीं, बल्कि व्यापक दृष्टिकोण से अपनाने की आवश्यकता है। इससे भारत में बने सुरक्षित और भाई-बहन सुरक्षा जैसी अवधारणाओं से भी जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि (भाई बहन सुरक्षा) बीबीएस का मूल उद्देश्य बिना मानसिक दबाव बनाए, सकारात्मक ढंग से ‘रोको-टोको’ की संस्कृति विकसित करना है, जिससे प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझे। सुरक्षा को केवल नियमों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे कार्य संस्कृति का अभिन्न भाग बनाया जाना चाहिए। डॉ. कैला ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी फैक्ट्री के सभी 1100 कर्मचारियों के बीच सुरक्षा संस्कृति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों के समाधान प्राप्त किया।कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव त्यागी ने बताया कि विशेषज्ञ के सुझावों को तत्काल प्रभाव से फैक्ट्री में लागू करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। अंत में कंपनी के एचआर हेड नवीन तिवारी ने सुरक्षा विशेषज्ञ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कर्मचारियों में सुरक्षा जागरुकता में वृद्धि, सुरक्षित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाने और दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना है। प्रशिक्षण के क्रम में रत्नेश कुमार झा, विवेक दीक्षित, परमवीर सिंह, जितेन्द्र शर्मा, सुधीर मिश्रा, प्रेम सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।
