पटना: राम नवमी के दृष्टिगत 06 अप्रैल 2025 रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की 47 वीं शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी के लिए राजेश कुमार चन्द्रबंशी की अध्यक्षता में पटना सिटी में छोटी-छोटी टोली बनाकर जन सम्पर्क अभियान संचालित है। उपर्युक्त अभियान में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं राम भक्त बढ़ चढ़कर प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा में शामिल होंगे। उन सभी लोगों ने शोभा यात्रा में आमजन को आमंत्रित किया। शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्य समिति के सदस्य छोटी छोटी टोली बनाकर मुहल्ले से झाँकी, भजन-कीर्तन मंडली की अधिक संख्या में राम भक्त शामिल हों, इसके लिए सभी मंदिर में जाकर मीटिंग के माध्यम से शोभायात्रा में शामिल होने का निवेदन किया। इस क्रम में पोस्ट, धार्मिक उन्माद, राजनैतिक दलों के बारे मे पोस्ट या चर्चा से बचने के लिए बिशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने के लिए सभी मुहल्ला टोली में पदाधिकारियों सदस्यता अभियान अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में सक्रिय सदस्य को जोड़ दिया गया और उस वार्ड या मोहल्ला से आने वाले दिनों में समिति के सभी कार्यक्रम में जैसे झांकी, भजन कीर्तन मंडली में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। झांकी एवं ध्वज समिति के मुख्य बैनर एवं पदाधिकारियों के पीछे कतारबद्ध होकर निकले उस मुख्य बिंदु पर चर्चा किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, शिवचर्चा महिला भजन कीर्तन मंडली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया।
इस महत्तवपूर्ण जन संपर्क अभियान में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के वरीय पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, मुरारी राय, चुन्नू चंद्रबंशी, विनय कुमार बिट्टू, सुजीत सिंह कुशवाहा, श्रवण चन्द्रबंशी, शंकर मेहता, संतोष कुमार सोनू, गौरव कुमार, कीर्ति यादव, प्रमोद कुमार राज, संतोष चौरसिया, मुन्ना सरकार, सतेन्द्र कुमार, पीयूष पांडे, आकाश निराला, धर्मेंद्र पटेल, अजय यादव, कैलाश कुमार, विशाल राउत,
अरविन्द यादव, जगन्नाथ शर्मा, राहुल कुमार, चंद्रिका सिंह मुखिया एवं बहुत सारे सक्रिय सदस्य शामिल रहे।