Tue. Mar 10th, 2026

पत्नी ने पति के अनैतिक सम्बंध का विरोध किया, मारपीट कर घर से पति ने निकाला, काण्ड अंकित

apnibaat.org
पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना के बैतापुर गांव में दूसरी स्त्री से पति के सम्बंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ा। महिला के पति ने पत्नी को घर पीटकर घर से निकाल दिया। इसको लेकर पति समेत ससुराल वालों ने विवाहिता के मारपीट कर घर से निकाल दिया है। उपर्युक्त घटना राजपुर पंचायत के बैतापुर गांव की बताई गयी है, पीड़िता गीता देवी की शिकायत पर शिकारपुर थाना में काण्ड अंकित कर पुलिस अनुसन्धान कर रही है। काण्ड में आरोपी बैतापुर गांव निवासी प्रह्लाद राम, अमेरिका राम, अहिल्या देवी व अन्य बनाये गए हैं। उन्होंने बताया है कि उनका विवाह 9 वर्ष पूर्व विधिवत सम्पन्न हुआ। गीता देवी और उसके पति के दांपत्य जीवन से तीन बच्चे भी हैं। विवाह के कुछ दिनों बाद गीता को जानकारी मिली कि उनके पति रसिक मिज़ाज के हैं। उनका अनैतिक संबंध गैर स्त्री से है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी। विगत 24 दिसम्बर 2024 को आरोपी उसके कमरे में आकर गला दबाने का प्रयास किया। उसके बाद उन्हें बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद वह किसी तरह से भागकर मायके पहुँची,आरोपियों ने उनके बच्चे छीन लिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के अनुसार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed