Fri. Feb 14th, 2025

प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में क्रेन से कुचलकर मौत

पीड़ित परिवार को सांत्वना देते विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता व अन्य

apnibaat.org

बिहार में पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत बेतिया पुलिस के कंगली थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर सुदर्शन महतो(25 वर्ष)की हैदराबाद में दुर्घटना में क्रेन से दबकर मौत हो गई है। उपर्युक्त दुर्घटना 14 जनवरी 2025 की बताई गई है। प्रवासी मजदूर सुदर्शन बहुअरवा गांव निवासी महंथ महतो का पुत्र बताया गया है। सुशर्दन का शव गुरूवार की शाम गांव पहुंचते ही परिजनों के करुण क्रंदन से वातावरण शोकाकुल हो गया। सुदर्शन का शव देखते ही उसकी मां एवं पत्नी बेहोश हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुदर्शन समेत उसके उसके गांव के 3 साथी गांव के ही एक क्रेन पर सवार होकर कहीं जाने के क्रम में क्रेन का ब्रेक अचानक फेल हो जाने के कारण वह पलट गया। जिसमें दबकर सुदर्शन महतो की मौत हो गई। उसका साथी मुकेश बाल-बाल बच गया। उसे भी चोट आई है। फिलहाल वह वही काम कर रहा है। शव पहुंचने की खबर पाकर सिकटा विधान सभा क्षेत्र के विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। पीड़ित परिवार को विधायक ने यथा सम्भव सहायता के अतिरिक्त अनुग्रह राशि दिलाने का आश्वासन दिया। सुदर्शन को एक अबोध पुत्री है।सुदर्शन चार भाईयों में दूसरे नंबर का बताया गया है।सभी भाई अलग-अलग प्रवासी मजदूर हैं। माता-पिता को देख रेख की जिम्मेदारी सुदर्शन की रही, रोजी-रोटी की तलाश में लगभग चार महीना पहले हैदराबाद गया। दीपावली व छठ पर्व में भी वह घर नहीं पहुंचा, विधायक के साथ में माले नेता गुजेश्वर गुप्ता, पंसस प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, अनवत महतो, महम्मद जफर, आत्मा पासवान, हरिओम राम वअन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply