Wed. Jun 24th, 2026

 

बेतिया पुलिस ने हत्या कांड का सफल उद्भेदन 24 घण्टे में कर, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार किया

APNI BAT/apnibaat.org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में अपराध कर्म को अंजाम देने वालों के हौसले बुलंद हैं। जिसका प्रमाण 13 दिसम्बर 2024 को घायल अनुज कुमार की पुलिस को दी गई सूचना है। उल्लेखनीय है घायल अवस्था में जीएमसीएच, बेतिया में चिकित्सारत अनुज कुमार ने पुलिस को सूचना दिया कि 06-07 की संख्या में अज्ञात लोगों ने हरिवाटिका चौक के पास उसे (अनुज कुमार) और उसके भाई का साला (सौरभ कुमार उर्फ राजा) पर चाकू से हमला किया। जिससे बचते हुए दोनो अलग अलग दिशा में भाग निकले। शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे हरिवाटिका चौक के पास एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। शव की सौरव कुमार उर्फ राजा के रुप में की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य कुमार सुमन तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया। सौरव उर्फ़ राजा के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिया। उसके उपरांत गठित टीम ने साइंटिफिक और प्रोफेशनल विधि से अनुसंधान प्रारंभ करते हुए, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया गया। घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी के फुटेज के अवलोकन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन कर गहन विश्लेषण उपरांत, घटना का सूचक अनुज कुमार को हत्यारा के रुप में चिन्हित किया गया। गहराई से पुछताछ करने पर अनुज कुमार ने बताया कि मृतक की दूसरी बहन से विवाह करने की चाहत थी। जिसमें मृतक प्रमुख बाधा बनता रहा, इसी कारण अनुज कुमार ने सौरव कुमार उर्फ राजा बाबू की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अनुज कुमार उम्र 27 वर्ष पिता-उपेन्द्र राव, लौकरिया थाना बैरिया वर्तमान में सागर पोखरा, दक्षिणी किराना वार्ड नं.-34 जिला पश्चिम चम्पारण बेतिया को राजा के हत्यारा के रुप में गिरफ्तार किया गया। बेतिया पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया