Fri. Jan 9th, 2026

पर्यटन दिवस 22दिसंबर  पर सोसल मीडिया को सम्मानित करेगा आजाद वेलफेयर सेन्टर

अपनी बात/ अनमोल कुमार

गया। गया के ख्यातिलब्ध होम्योपैथिक चिकित्सक एवं आजाद वेलफेयर सेन्टर के सचिव डॉ केके कमर ने कहा कि डायबटीज तेज़ी से पैर फैला रहा है। प्रत्येक व्यक्ति पर डायबिटीज का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि भारत में 10 करोड़ और विश्व में 50 करोड़ लोग इससे ग्रसित है। उन्होंने कहा कि डायबटीज से हार्ट अटैक, कीडनी,बलाईडनेश, फेल्पोट,लीवर, पैथोलॉजी, पेनक्रियाज, पैरालाइसिस आदि खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि आधे से अधिक आबादी को डायबटीज है, परन्तु उन्होंने ज्ञात नहीं होता है। यह एकतरह का साइलेंट कीलर है।
उन्होंने कहा कि यह बीमारी कुछ वंशानुगत होती है, परन्तु अधिक शारीरिक श्रम का अभाव, जंक फूड, फास्ट फूड, पैकेज सामग्रियों के सेवन से होता है।
उन्होंने कहा कि 22 दिसम्बर 24 को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर आजाद वेलफेयर सेन्टर पर्यटक स्थल राजगृह में सोसल मीडिया क्रिएटरो को सम्मानित करेगा। डॉ कमर ने कहा कि इस सेन्टर द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई कटाई और ड़ेस डिजाइनिंग का प्रशिक्षण, जनसमुदाय के लिए पेयजल की व्यवस्था, बृद्धाश्रम, निर्धनों को वस्त्र और कम्बल वितरण, के साथ नि: शुल्क चिकित्सा शिवरों का आयोजन किया जाता है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply