Thu. Oct 17th, 2024
नया बिहार बनाने के लिए निकल गई न्याय यात्रा 26 अक्टूबर को पटना पहुंचेगी: वीरेन्द्र गुप्ता
सिकटा के बलथर में न्याय यात्रा को माले नेता सह विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता व अन्य ने सम्बोधित किया
नरकटियागंज: बदलो बिहार न्याय यात्रा गुरूवार को दूसरे दिन सिकटा प्रखंड के बलथर चौक होते हुए बैशखवा बाजार पहुंचा, जहां लोगों ने न्याय यात्रा में शामिल नेता व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। बलथर चौक पर बाबा साहेब व सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माले नेता व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों नेताओं ने माल्यार्पण किया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस नेता किशोरी पटेल व संचालन प्रखंड अध्यक्ष साधु शरण सिंह ने किया।
विधायक श्री गुप्ता ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से बदलो बिहार न्याय यात्रा निकली है जो 26 अक्टूबर को पटना पहुंचेगी। 27 अक्टूबर को मिलर हाई स्कूल में न्याय सम्मेलन होगा। नए बिहार के निर्माण की चल रही लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए न्याय सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में  हमें विकास चाहिए,हमें न्याय चाहिए।हमें रोजगार चाहिए तो हमें इस बात की गारंटी देनी पड़ेगी  कि गरीबों को बांटने की किसी भी साजिश को चकनाचूर कर देंगे। केन्द्र की मोदी सरकार के तमाम योजनाओं को लागू करने वाली योजनाओं कार्यकर्ताओं (आशा कार्यकर्ता,स्कूल रसोईया,ममता,जीविका दीदी,आंगन वाडी) को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जा रही है। देश के  छात्र नौजवानों के साथ सरकार छल कर रहीं हैं। नीतीश सरकार अपने वादे के अनुसार सबसे पहले गरीबों को 5-5 डीसमिल जमीन दे और जिस जमीन पर गरीबों का कब्जा है, उस जमीन का कागजात उन्हें उपलब्ध करावे। उसके बाद जमीन का सर्वेक्षण करने का काम करें। नेत्री सरोज चौबे ने कहा कि गरीबों पर बुलडोजर चलाई जा रही है। दलितों पर हमले हो रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। ऐसे ही दौर में हम देख रहे हैं कि बिहार में भाजपा के कुछ जहरीले नेता हिन्दू-मुस्लिम कर रहे हैं। हिन्दू-मुस्लिम करके पूरे बिहार में माहौल खराब करना चाहते हैं। किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गया में किसी दलित मजदूर का हाथ काट लिया जा रहा है। सिवान में मूंछें रखने पर दलित शिक्षक की हत्या कर दी रही है। नीतीश कहते हैं कि भूमि सर्वे से भूमि विवाद खत्म हो जाएगा,लेकिन  उल्टा हो रहा है।भूमि सर्वे भूमिहीनों को बेदखल करने की एक साजिश है। इसलिए जबतक पर्चा नहीं मिलता भूमि सर्वे पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष अख्तर इमाम ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार की जनता के साथ डबल धोखा कर रही है। जाति सर्वेक्षण के उपरांत दलितों-वंचितों के आरक्षण का विस्तार हुआ है, लेकिन कोर्ट का बहाना बनाकर सरकार धोखा दे रही है। वह बढ़े आरक्षण को संविधान की 9 वीं अनुसूची में नहीं डाल सकती। जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की बोलती बंद है। सभा को सम्बोधित करने वालों में माले नेता संजय राम, भोज राम,अच्छेलाल राम,किसान महासभा जिला सचिव इन्द्रदेव कुशवाहा,शेख भोला व वीरेंद्र पासवान समेत कई शामिल रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply