Mon. Mar 9th, 2026
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के दृष्टिगत अगले 05 दिनों तक संबंधित पदाधिकारियों को सावधानी व सभी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
बेतिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के निर्देश के आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार ने दिनांक-27 सितम्बर 2024 से अगले 05 दिनों के लिए पश्चिम चम्पारण जिला में मौसम सम्बंधी चेतावनी जारी किया है। जिसमें दिनांक-27.09.2024 को अत्यधिक भारी वर्षापात एवं बहुत भारी वर्षापात की संभावना व्यक्त की गयी है। इसके साथ ही 27 सितंबर को अत्यधिक वर्षापात के कारण अगले 24 घंटे के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गयी है। इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को डीएम दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, एनडीआरएफ के टीम कमांडर, कार्यपालक अभियंता, बाढ़/जल निस्सरण प्रमंडल को अलर्ट करते हुए सावधानी पूर्वक सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षापात, फ्लैश फ्लड से बचाव को आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं होनी चाहिए, इसके लिए  कारगर उपाय करें। उन्होंने निर्देश दिया कि नदियों के किनारे निवास करने तथा संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए  प्रॉपर माईकिंग कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । इसके साथ ही अत्यधिक वर्षापात से बचाव के लिए आमजनों को जागरूक करें।  डीएम ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़/जल निस्सरण प्रमंडल को निर्देश दिया कि तटबंधों की सतत निगरानी करें एवं आवश्यकतानुसार तुरंत सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने ने अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन विभाग, पश्चिम चम्पारण एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को उक्त कार्य कर सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। इस बैठक में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन रामानुज प्रसाद सिंह सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed