Thu. Sep 19th, 2024

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई। नेहरु नगर जोन 1 कार्यालय में सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया हम खुद श्रमदान करेंगे और दूसरे लोगो को भी कम से कम 100 लोगो से और करने के लिए प्रेरित करेंगे। फिर सभी ने मिलकर तालाब में साफ सफाई कर श्रमदान किया। सांसद विजय बघेल नें सभी से आग्रह किया की स्वच्छता सतत चलने वाली प्रकिया है। लेकिन कचरा इधर उधर फेक देते है। अपनी जिम्मेदारी समझे। कलेक्टर रिचा प्रकाश ने कहा की नागरिक केवल इतना करे कि घर से गीला कचरा सूखा कचरा अलग अलग करके सफाई करने वाले मित्रो को दे, यह सबसे बडा सहयोग होगा। इसके बाद मानव श्रृंखला बनाई गई जो।

नेहरु नगर जोन कार्यालय से शुरु होकर केपीएस चौक  होते हुए भेलवा तालाब में समाप्त हुई। इस अवसर पर संभागायुक्त एसएन राठौर महापौर नीरज पाल जिपं सीईओ अश्विनी देवागन नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा जिला भाजपाध्यक्ष महेश वर्मा लक्ष्मीपति राजू चंद्रशेखर गवई अशोक द्विवेदी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply