Sat. Sep 13th, 2025

दिव्य कला शक्ति मेला में दिव्यांगों की कला प्रदर्शनी की प्रशंसा केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की

APNI BAT

रांची :  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में रांची स्थित हरमू मैदान में 28 अगस्त से 08 सितम्बर 2024 तक दस दिवसीय “दिव्य कला मेला” सम्पन्न हुआ। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ ने देश भर के विभिन्न राज्यो के दिव्यांजन निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ने कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शनी की प्रशंसा की । उन्होंने झारखंड के एपीपी एग्रीगेट की मशरूम निर्मित उत्पादों की प्रशंसा भी किया। एपीपी एग्रीगेट खूंटी के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ को मशरूम उत्पाद की पुस्तिका भेंट किया। मंत्री के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, नवीन शाह भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मेला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द को हटाकर इनका सम्मान करते हुए इन्हें दिव्यांग जनों के रूप में सम्मानित किया है। दिव्यांग अर्थात दिव्य अंग वाले, उनहोंने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए इस तरह के मेला का आयोजन किया जाता है। देश भर में लगने वाला झारखंड में यह 18 वां मेला है। इस अवसर पर दिव्यांजनो द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री ने कुछ दिव्यांजनो को आवश्यक बस्तुएं देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक, नवीन जयसवाल भी उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply