Wed. Mar 11th, 2026

विद्युत स्पर्शघात से शेख अबुल हसन 35 वर्ष की मौत

बेतिया : लौरिया प्रखंड के साठी थाना अंतर्गत धमौरा पंचायत के वृन्दावन गांव में रविवार को विद्युत स्पर्शघात से एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार लोरिया थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव निवासी शेख ऐनुल हसन का पुत्र शेख अबुल हसन (35) स्नान करने के बाद नंगे पैर छत पर कपड़ा सुखाने के लिए ज्योही तार पर कपड़ा पसारा,  विद्युतीय चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र और चार पुत्री है। पिता की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है। घर पर कमाने वाला एकलौता अबुल हसन ही था, जो मजदूरी करके अपने परिवार की भरण पोषण करता आया। उसकी पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed