Mon. Sep 16th, 2024
अनुसूचित जाति/जनजाति विद्यालय+2 सिधांव उप विजेता बना
राष्ट्रीय ख़बर

बेतिया : जिला स्तरीय अंडर 17 बालक फुटबॉल वर्ग का फाइनल मैच शनिवार को सम्पन्न हुआ। समयाभाव के कारण फाइनल शुक्रवार को नही खेला जा सका। फाइनल मुकाबला में  अनुसूचित जाति/ जनजाति प्लस टू  विद्यालय सिधांव और  राज सम्पोषित +2 विद्यालय हरनाटांड़ की टीम का संघर्षपूर्ण व रोचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय सीमा में दोनो टीम कोई गोल नहीं कर सकी। अंतिम निर्णय के लिए आयोजक जिला प्रशासन ने पैनल्टी शूटआउट का सहारा लिया। जिसमें हरनाटांड़ +2 विद्यालय ने 02 गोल के मुकाबले अनुसूचित जाति/जनजाति प्लस +2 विद्यालय सिधांव को 03 गोल से पराजित कर दिया। इस प्रकार बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में हरनाटांड़+2 विद्यालय जिला चैंपियन बना, जबकि  अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय सिधांव उप विजेता बना। उपर्युक्त जानकारी जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पण्डित ने मीडिया को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply