Tue. Mar 3rd, 2026

भिलाई नगर निगम शहर के महत्वपूर्ण स्थानो के भूखंड नीलामी के माध्यम से आबंटित किए जाएंगे। पूर्व साडा और वर्तमान नगर निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न लोकेशन पर प्लाट आबटन के लिए उपलब्ध हैं, जिसे शासन से मिले मार्गदर्शन अनुसार नीलामी करके अधिकतम बोली दाता को दिया जाएगा। भिलाई निगम की वेबसाईट पर नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग से अनुमोदित चिन्हित मानचित्र के अनुसार ऐसे 50 भूखंड उपलब्ध है। जोन 1 नेहरु नगर में मोतीलाल नेहरु नगर पूर्व के 10 भूखंड दक्षिण गंगोत्री के 10 प्रियदर्शिनी के 4 जोन 2 वैशाली नगर में 6 भूखंड जोन 3 के 7 जोन 4 शिवाजी नगर के 13 भूखंड शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply